ग्रामीण इलाकों के मार्केट्स में सबसे बढ़िया मार्केटिंग कैंपेन चलाने के कारण आपके पसंदीदा अखबार अमर उजाला ने अवॉर्ड जीता है । यह अवॉर्ड रुरल मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RMAI) की तरफ से दिया गया है।
विज्ञापन
इस अवॉर्ड समारोह का आयोजन द्वारका स्थित ताज विवांता होटल में 28 अप्रैल को हुआ। समारोह में भारत, बांग्लादेश, नेपाल समेत एशिया के तमाम देशों के मार्केटिंग और विज्ञापन जगत से जुड़े प्रोफेशनल मौजूद थे।
अमर उजाला ने डाबर के साथ मिलकर चलाया था ऐड कैंपेन
अमर उजाला ने डाबर फेम ब्लीच के साथ मिलकर उत्तर भारत के 13 शहरों के 500 से अधिक ब्यूटी पॉर्लर में एक अनोखा एक्टिवेशन कैंपेन चलाया था। इस कैंपेन को 'बदलाव को अनुभव करिए' नाम दिया गया था।
विज्ञापन
इसका मकसद महिलाओं को जागरुक करने का था कि वे ब्लीच का इस्तेमाल स्किन केयर और सौंदर्य उत्पाद के तौर पर कर सकती हैं। कई महिलाओं ने पहली बार ब्लीच का प्रयोग किया था।
इस कैंपेन को महिलाओं की तरफ से काफी अच्छा समर्थन मिला। कैंपेन के दौरान व बाद में मार्केट में डाबर के फेम ब्लीच उत्पाद ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी ।