फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता: ‘हिंदी माथे की बिंदी’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बाकी पांच श्रेष्ठ फिल्मों को यहां देखें

Mon, 04 Apr 2022 01:24 AM IST
आसिफ़ इक़बाल कन्वर्जेंस डेस्क,अमर उजाला

सार

सार
अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता के तहत पांच श्रेष्ठ लघु फिल्मों का चयन किया गया है। इन्हें आप यहां देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
hindi hain hum - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तार
विज्ञापन

‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत अमर उजाला लघु फिल्म प्रतियोगिता सम्मान समारोह रविवार को लखनऊ में आयोजित किया गया। जाने-माने फिल्म निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘राष्ट्र निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका’ विषय पर डॉ. द्विवेदी ने व्याख्यान दिया।

‘हिंदी माथे की बिंदी’ सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म
सर्वोच्च पुरस्कार : गौरव मिश्रा की फिल्म ‘हिंदी माथे की बिंदी’ सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म चुनी गई है। समारोह में मिश्रा को पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन


पांच विशेष सम्मान 
विशेष जूरी द्वारा चयनित पांच श्रेष्ठ लघु फिल्मों को एक-एक लाख रुपये का विशेष पुरस्कार दिया गया। ये हैं शाम्भव पांडे की ‘किताबी कीड़ा’, शिवेन्द्र प्रताप सिंह की ‘धन्यवाद’, अक्षांश योगेश्वर की ‘गाय’, नवीन अग्रवाल की ‘सुकून’ और यशवर्धन गोस्वामी की ‘मदर टंग’।

फिल्में देखने के लिए यहां क्लिक करें
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- हिंदी माथे की बिंदी

श्रेष्ठ फिल्म- किताबी कीड़ा

श्रेष्ठ फिल्म- धन्यवाद

श्रेष्ठ फिल्म- गाय

श्रेष्ठ फिल्म- सुकून

श्रेष्ठ फिल्म- मदर टंग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें