फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शब्द सम्मान: पंडित हरिप्रसाद चौरसिया शब्द साधकों का 13 को करेंगे सम्मान, ग्रैमी विजेता की प्रस्तुति

Sat, 09 Mar 2024 05:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा।

विज्ञापन
Amar Ujala shabd samman - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात संगीतज्ञ और बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया 13 मार्च को अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। पंडित हरिप्रसाद इस अवसर पर ग्रैमी पुरस्कार विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति भी देंगे। कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा।

  1. सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप' हिंदी के प्रख्यात रचनाकार विनोद कुमार शुक्ल और मलयालम के विख्यात लेखक-फिल्म निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर को दिया जाएगा।
  2. श्रेष्ठ कृति सम्मान छाप (कविता) कुमार अम्बुज, छाप (कथा) मनोज रूपड़ा, छाप (कथेतर) दलपतसिंह राजपुरोहित, थाप (पहली किताब) चिन्मयी त्रिपाठी और भाषा-बंधु : मालिनी गौतम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें