फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शब्द सम्मान: शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा कार्यक्रम, ऐसे देख सकते हैं लाइव

Mon, 30 Jan 2023 03:57 PM IST
कुमार सम्भव जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम को लाइव भी देख सकते हैं, जिसका तरीका हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला शब्द सम्मान 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के 15 जनपथ स्थित भीम सभागार में आज (30 जनवरी) शाम 5:30 बजे सुर और शब्दों के संगम होगा। इस दौरान प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। आप इस कार्यक्रम को लाइव भी देख सकते हैं, जिसका तरीका हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

इन दिग्गजों को 'आकाशदीप' पुरस्कार

बता दें कि इस बार शब्द सम्मान का सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ हिंदी में दिवंगत शेखर जोशी और उड़िया में प्रतिभा राय को दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान सभी विजेताओं को अलंकृत करेंगे। 

इन श्रेणियों में भी मिलेगा पुरस्कार

जानकारी के मुताबिक, अमर उजाला शब्द सम्मान के तहत अलग-अलग श्रेणियों में भी साहित्यकारों को अलंकृत किया जाएगा। इनमें श्रेष्ठ कृति सम्मान पूनम वासम (कविता), सुधीर चन्द्र (कथेतर), चन्दन पाण्डेय (कथा), आशुतोष गर्ग (भाषाबंधु) और श्रेष्ठ पहली कृति के लिए अणुशक्ति सिंह को दिए जाएंगे। वहीं, कार्यक्रम में उस्ताद अमजद अली खान, अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ संगीत प्रस्तुति भी देंगे। 

यूट्यूब पर ऐसे देख सकते हैं लाइव

आप इस कार्यक्रम को यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। वहां लाइव लिंक मिल जाएगा। इसके अलावा आप Amar Ujala Youtube पर क्लिक करके भी लाइव कार्यक्रम देख सकते हैं। 

यह है फेसबुक पर देखने का तरीका

अमर उजाला शब्द सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा। इसके लिए आपको अमर उजाला फेसबुक पेज पर जाना होगा या आप यहां Amar Ujala Facebook क्लिक करके भी आप लाइव इवेंट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें