फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad 2025: 'भारत को बहुत आगे ले जा रहे मोदी', मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने प्रधानमंत्री को जमकर सराहा

Thu, 17 Apr 2025 02:47 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने आज अमर उजाला संवाद के मंच से पीएम मोदी के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे देश को बहुत आगे ले जा रहे हैं....
विज्ञापन
अमर उजाला के संवाद में आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक और रंगोली आर्टिस्ट शिखा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद के पहले दिन दुनिया में अपनी रेत कला के लिए मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ में कई सारी बातें कही। पटनायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। वो हमारे देश को बहुत आगे ले जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने मेरे आर्ट को बढ़ावा दिया
साथ ही जब पटनायक से पूछा गया कि क्या आपको व्यक्तिगत तौर पर पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला है? इसके जवाब में पटनायक ने कहा कि पीएम मोदी ने मुझे और मेरे आर्ट की बहुत सराहना की है। मैं कई बार उनसे मिल चुका हूं...जब वो गुजरात के सीएम थे, तब भी उन्होंने वहां के स्थानीय कलाकारों को बढ़ाना देने के लिए बहुत काम किया है। 

ये भी पढ़ें:- CM Yogi on Expressway: सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों की खोली पोल, इस तरह बचा लिए 3400 करोड़
विज्ञापन


पीएम मोदी में सराहना में अलग बात
मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने आगे कहा कि मैं जब भी अपने आर्ट के लिए पुरस्कार जीतता हूं, तो पीएम मोदी मुझे बढ़ावा देते है। वो मझे हमेशा कहते है कि सुदर्शन तुमने भारत का नाम रौशन किया है। पटनायक ने कहा कि पीएम मोदी का इस प्रकार से सराहना करना... एक कलाकार और क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे भारत में खेल और कला के क्षेत्रों में लगातार उन्नति होने का सबसे बड़ा कारण पीएम मोदी द्वारा इसी प्रकार से सराहना करना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Yogi on Opposition: 'जैसे आज मुर्शिदाबाद जल रहा है, याद करें', बंगाल की घटना की तुलना कर क्या बोले सीएम योगी?

कैसे की शुरुआत, बताई बात

इसके साथ ही मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने कहा कि अभी जो ऑवर्ड मिला है, वो महाप्रभु भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से ही मिला है। क्योंकि जब हम बचपन में पुरी की समंदर किनारे रेत पर कलाकृति बनानी शुरू किया, हमको ये पता चला कि 14वीं शताब्दी में महाप्रभु जगन्नाथ जी के भक्त थे बलराम दास, उन्होंने भगवान जगन्नाथ की मूर्ति बनाकर पूजा की और जगन्नाथ के तीन रथ जाते हैं, भाई और बहन का रथ मौसी के घर चला गया, भगवान जगन्नाथ का रथ रुक गया। क्योंकि वो अपने भक्त के रथ पर बैठ गए थे तब से भारत और पुरी समंदर किनारे का रेत पवित्र हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें