फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: चीनी राष्ट्रपति का बयान दुनिया को युद्ध के मुहाने पर ले जा सकता है

Sat, 28 Oct 2017 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करते ही सेना से कहा कि वह युद्ध के लिए तैयार रहे। उन्होंने इन लक्ष्यों को हासिल करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करने का आदेश दिया है।  
विज्ञापन


गुरुवार को सत्ता पर दुबारा काबिज होने के साथ ही शी ने सेना के टॉप अधिकारियों से भी बातचीत की। चीन में आर्मी को सत्ता का आधार और पावर बेस माना जाता है। इस मीटिंग में आर्मी के शीर्ष के अधिकारी मौजूद थे। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'चीन के राष्ट्रपति ने अपनी फौज से तैयार रहने के लिए कहा है, क्या इनका यह बयान दुनिया को युद्ध के मुहाने पर ले जा सकता है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 6577 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 67.19 फीसदी यानि 4419 पाठकों ने माना कि चीन का यह कदम युद्ध के मुहाने पर ले जा सकता है। जबकि 27.99 फीसदी पाठक यानि 1841 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 4.82 फीसदी यानि 317 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें