फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सरकारी नीतियों से हो सकता है देश की महिलाओं का विकास 

Mon, 26 Feb 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन

रविवार (25 फरवरी) को आकाशवाणी से 41वीं बार प्रसारित किए गए 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के विकास और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस पीएम ने महिला दिवस (8 मार्च) का जिक्र किया और कहा कि नारी का समग्र विकास और उसका सशक्तिकरण ही न्यू इंडिया है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए पीएम ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी हम सब की जिम्मेदारी। स्वच्छता पर लोगों की ओर से उठाए जा रहे कदमों की तारीफ करते हुए पीएम ने  झारखंड की उन 15 लाख महिलाओं का जिक्र किया जिन्होंने एक महीने तक स्वच्छता अभियान चलाया।

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सरकारी नीतियों से देश की महिलाओं का विकास हो सकता है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 2,568 वोट मिले। इनमें 54.32 फीसदी (1,395 वोट) पाठकों ने माना कि सरकारी नीतियों से देश की महिलाओं का विकास हो सकता है, जबकि 45.68 फीसदी (1,173 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि सरकारी नीतियों से देश की महिलाओं का विकास नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें