फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, स्तरहीन हो चुकी है राजनीतिक नारेबाजी

Tue, 23 Apr 2019 08:10 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के तीसरे और सबसे बड़े चरण के लिए मंगलवार को गुजरात और केरल सहित कुल 15 राज्यों में 117 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। चुनावी रैलियों के दौरान लगभग सभी पार्टियों के राजनेता बेतुके बयानों की झड़ी लगा रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग अभी तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा नेता आजम खान समेत कई नेताओं पर उनके आपत्तिजनक बयानों के चलते कार्रवाई कर चुका है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या राजनीतिक नारेबाजी अब स्तरहीन हो चुकी है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 5,088 वोट मिले। इनमें 94.03 फीसदी (4,784 वोट) पाठकों ने माना कि राजनीतिक नारेबाजी अब स्तरहीन हो चुकी है। जबकि 5.97 फीसदी (304 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि राजनीतिक नारेबाजी स्तरहीन नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें