भारतीय आईटी पेशेवरों में सबसे लोकप्रिय माने जाने वाले एच-1बी कार्य वीजा के लिए अप्रैल में शुरू हो रहे फाइलिंग सत्र से पहले ही इस बारे में विरोध शुरू हो गया है। सैन फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया में स्थानीय मेट्रो स्टेशनों और यात्री ट्रेनों में एच-1बी विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में कहा गया है कि कांग्रेस एच-1बी कानून बनाए ताकि कंपनियां अमेरिकी कामगारों की जरूरत महसूस करें और उनकी भर्ती करें। अगर अमेरिका सरकार H-1B वीजा पर ऐसा कोई नियम बनाती है तो इसका सीधा असर भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा।