फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल: H-1B वीजा पर अमेरिका द्वारा बनाये जा रहे कानून का असर भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा

Wed, 21 Mar 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन

भारतीय आईटी पेशेवरों में सबसे लोकप्रिय माने जाने वाले एच-1बी कार्य वीजा के लिए अप्रैल में शुरू हो रहे फाइलिंग सत्र से पहले ही इस बारे में विरोध शुरू हो गया है। सैन फ्रांसिस्को और कैलिफोर्निया में स्थानीय मेट्रो स्टेशनों और यात्री ट्रेनों में एच-1बी विरोधी पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों में कहा गया है कि कांग्रेस एच-1बी कानून बनाए ताकि कंपनियां अमेरिकी कामगारों की जरूरत महसूस करें और उनकी भर्ती करें। अगर अमेरिका सरकार H-1B वीजा पर ऐसा कोई नियम बनाती है तो इसका सीधा असर भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'H-1B वीजा पर अमेरिका द्वारा बनाये जा रहे कानून का असर भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा?'

पोल के जवाब में हमें कुल 1,485 वोट मिले। इनमें 82.9 फीसदी (1,231 वोट) पाठकों ने माना कि H-1B वीजा पर अमेरिका द्वारा बनाये जा रहे कानून का असर भारतीयों की नौकरी पर पड़ेगा, जबकि 17.1 फीसदी (254 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि H-1B वीजा पर अमेरिका द्वारा बनाये जा रहे कानून का असर भारतीयों की नौकरी पर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें