जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाक के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। हमले के बाद से भारत और कई देश जैश मुखिया मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अपील कर रहे हैं। हालांकि, समूद पर प्रतिबंध लगाने की अपील पहले भी होती रही है, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया है।
इसी को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल में सवाल किया था कि क्या इस बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगा पाएगा। इसके जवाब में एक मत से 87 प्रतिशत लोगों ने माना कि इस बात पर संशय है कि यूएनएससी मसूद पर प्रतिबंध लगा सकेगा। वहीं, मात्र 13 फीसद लोगों को ऐसा लगता है कि इस बार मसूद पर प्रतिबंध लगा देगा।