लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और हर बार की तरह इस बार भी फेक न्यूज के जिन की चर्चाएं फिर गरम हैं। सामान्य नागरिक की आवाज सोशल मीडिया ने फेक न्यूज को विस्तारित करने में बड़ी भूमिका निभाई है। अब इस देश में सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप ने देश में चुनाव के दौरान फर्जी खबरों पर रोकथाम के लिए 'चेकप्वाइंट टिपलाइन' सेवा लॉन्च की है। इसकी मदद से लोग व्हॉट्सऐप पर आई किसी भी खबर के बारे में पता कर सकते हैं कि वह खबर सही है या गलत।