बीते शुक्रवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगुआई में हुई दोनों देशों की द्विपक्षीय वार्ता में S-400 डील पर मुहर लगी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच स्पेस सहयोग समेत 8 बड़े समझौते किए गए।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या रूस के साथ हुए समझौतों का असर भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों पर पड़ सकता है?'
पोल के जवाब में हमें कुल 3,948 वोट मिले। इनमें 56.97 फीसदी (2,249 वोट) पाठकों ने माना कि रूस के साथ हुए समझौतों का असर भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों पर नहीं पड़ेगा, जबकि 43.03 फीसदी (1,699 वोट) पाठकों ने कहा कि रूस के साथ हुए समझौतों का असर भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों पर पड़ सकता है।