फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: भाजपा का झंडा पकड़ने वालों को योजनाओं का लाभ न देने वाला MLA का बयान गलत

Sun, 19 Nov 2017 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) पार्टी से विधायक कोवा लक्ष्मी ने सरकारी मकानों को लेकर विवादित बयान दिया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए लक्ष्मी ने कहा कि राज्य में भाजपाई झंडे उठाने वालों को दो बेडरूम वाले सरकारी मकान नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि कोवा आसिफाबाद से विधायक हैं। विधायक लक्ष्मी सरकारी स्कीम के तहत मिलने वाले घरों की बात कर रही थीं।  विवाद बढ़ने के बाद TRS सांसद जितेंद्र रेड्डी ने कहा कि लक्ष्मी द्वारा दिए गए बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है और वह उसका विरोध करते हैं।

कोवा लक्ष्मी तेलंगाना में आसिफाबाद से विधायक हैं। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है। उनपर कुल 13 लाख तक की संपत्ति है।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'तेलंगाना की MLA ने कहा कि भाजपा का झंडा पकड़ने वालों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ? क्या आप इससे सहमत हैं? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुल 5853 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 24.24 फीसदी (1419 वोट) पाठकों ने माना कि वह एमएलए के बयान से सहमत हैं। जबकि 73.24 फीसदी पाठक (4287 वोट) लोगों ने कहा कि वह उनके इस बयान से सहमत नहीं। वहीं, 2.51 फीसदी (147 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें