फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : बिना विराट कोहली के भी टीम इंडिया पाकिस्तान पर जीत हासिल करेगी

Wed, 19 Sep 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का रोमांच कुछ अलग ही रहता है। फिलहाल चल रहे एशिया कप में धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में विराट कोहली का न होना भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए थोड़ा निराशाजनक तो है। लकिन, क्रिकेट इतिहास यही बताता है कि इन दोनों देशों के मुकाबलों में भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। 
विज्ञापन



इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल कराया था कि 'क्या विराट कोहली के बिना टीम इंडिया अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हरा पाएगा?' पोल में 80.70 प्रतिशत लोगों को मानना है भारत जीत हासिल करेगा वहीं, 19.30 प्रतिशत लोगों का मानना है कि टीम में कोहली का न होना टीम के लिए घाटे का सौदा साबित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें