विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि वह अगले लोकसभा चुनाव में नहीं लड़ेंगी। इस बारे में अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से पूछा था कि क्या सुषमा को अगला चुनाव लड़ना चाहिए? इस पर पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सवाल पर कुल 2964 आए है,लोगों को ऐसा लगता है कि सुषमा स्वराज को अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए क्योकि हमारे इस सवाल के पक्ष में 58.81% यानी 1743 लोग सामने आए है। जबकि इस सवाल पर 41.19% यानी 1221 लोगों को ऐसा नही लगता कि सुषमा को अगला चुनाव लड़ना चाहिए। मर उजाला, पोल के जरिए किसी भी मुद्दे पर जनता की राय इकट्ठा करने की कोशिश करता है और पाठकों की भागीदारी इसे अहम बनाती है। इसीलिए आपसे अपील है कि आप भी जुड़ें।