फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अयोध्या मामले का हल निकालने में सफल नहीं होंगे श्रीश्री रविशंकर

Fri, 17 Nov 2017 09:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर सालों पुराने राम मंदिर विवाद के लिए विभिन्न पक्षों के बीच मध्यस्थता करवा रहे हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि बीते 25 साल में बहुत कुछ बदल गया है। आज हिन्दू समाज ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में मुसलमान भी मंदिर निर्माण चाहते हैं। श्रीश्री गुरुवार को अयोध्या विवाद से जुड़े पक्षकारों और संत-महात्माओं से मिलने के बाद निर्मोही अखाड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


श्रीश्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा उसे हर कोई मानेगा, लेकिन यह सुनहरा अवसर है जब कोर्ट के निर्णय से पहले आपसी सुलह समझौते के जरिये इस विवाद का हल हो जाए। आशा के साथ निकला हूं, किसी फॉर्मूले को लेकर नहीं। मैं सभी पक्षों से बात करूंगा व अपना प्रयास जारी रखूंगा।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि श्रीश्री रविशंकर अयोध्या मामले का हल निकालने में सफल हो पाएंगे? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 8800 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 37.82 फीसदी (3328 वोट) पाठकों ने माना कि वह ऐसा करने में सफल होंगे। जबकि 54.61 फीसदी पाठक (4806 वोट) लोगों का कहना है रविशंकर अयोध्या मामले का हल नहीं निकाल पाएंगे। वहीं, 7.57 फीसदी (666 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें