फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: मालदीव के बाद अब श्रीलंका भी राजनीतिक अस्थिरता की ओर 

Wed, 07 Mar 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडी जिले में मंगलवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद श्रीलंका ने 10 दिनों के लिए आपातकाल लागू किया तो अब देश में सोशल साइट्स पर भी अगले आदेश तक बैन लगा दिया गया है, बता दें कि इसमें फेसबुक पर विशेष पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन


कैंडी जिले में सोमवार को सिंहली बौद्धों एवं अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसक झड़पों के बाद श्रीलंका सरकार ने यह कदम उठाया है। इन दंगों में मौत की भी खबर आई थी जबकि कई मस्जिदों और घरों को ढहा दिया गया था। 

पिछले हफ्ते भीड़ ने एक सिंहली बौद्ध व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसके बाद मध्य पहाड़ी जिले के थेल्डेनिया इलाके में हिंसा भड़की थी। सरकार ने कैंडी में कर्फ्यू लगाने और सुरक्षा के मद्देनजर कैंडी में सेना और विशेष पुलिस कमांडो को भेजा गया था।
विज्ञापन


बता दें कि बीते कई दिनों से मालदीव भी आपातकाल से जूझ रहा है। यहां पर राजनीतिक अस्थिरता के चलते आपातकाल लागू हुए करीब 30 दिन से ज्यादा हो गए हैं।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या मालदीव के बाद अब श्रीलंका भी राजनीतिक अस्थिरता की ओर जा रहा है?' 

सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1957 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 79.2 फीसदी (1550 वोट) ने माना कि मालदीव के बाद अब श्रीलंका भी राजनीतिक अस्थिरता की ओर जा रहा है। जबकि 20.8 फीसदी (407) पाठकों ने माना कि मालदीव के बाद अब श्रीलंका राजनीतिक अस्थिरता की ओर नहीं जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें