फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 2019 तक नहीं चलेगा एक-दूसरे के दलबदलू नेताओं को शामिल नहीं करने वाला सपा-बसपा समझौता 

Tue, 26 Jun 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा और बसपा ने 2019 लोकसभा चुनावों को देखते हुए यूपी में ऐलान किया है कि वे एक-दूसरे के दलबदलू नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


दोनों पार्टियों ने आपसी भरोसे को बढ़ाने के मद्देनजर यह फैसला लिया है। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बीते दो महीने से बसपा के किसी भी दलबदलू नेता ने सपा का दामन नहीं थामा है। 

बता दें कि दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा-बसपा गठबंधन पर पकड़ बनाई है। दोनों के गठबंधन का असर हाल ही में हुए उपचुनाव में भी देखने को मिला। जिसमें कैराना और नूरपुर उपचुनावों में भाजपा को हराकर दोनों दल इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या सपा-बसपा एक-दूसरे के नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं करेंगे क्या यह समझौता 2019 के लोकसभा चुनाव तक चल सकेगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 2692 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 46.84 फीसदी (1261 वोट) पाठकों ने माना कि 2019 तक चलेगा एक-दूसरे के दलबदलू नेताओं को शामिल नहीं करने वाला सपा-बसपा समझौता। जबकि 53.16 फीसदी (1431 वोट) पाठकों ने माना कि 2019 तक नहीं चलेगा एक-दूसरे के दलबदलू नेताओं को शामिल नहीं करने वाला सपा-बसपा समझौता।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें