फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: सुरक्षा बल अब कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर देंगे

Wed, 20 Jun 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के खात्मे को चलाए जाने वाले ऑपरेशन ऑलआउट से राजनीति आउट हो गई है। अब सुरक्षाबल बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे। कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर राजनीति भारी पड़ रही थी। रमजान में एकतरफा सीजफायर करने का फैसला भारी पड़ा। आतंकी सेना और पुलिस पर हावी हो गए थे। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस को चार दिन पहले ही बोल दिया गया था कि आतंकियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें। रक्षा विशेषज्ञों की भी राय है कि अब सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। एकतरफा सीजफायर का आखिर नतीजा क्या हुआ। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अब कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर देंगे?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 3464 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 90.53 फीसदी (3136 वोट) पाठकों ने माना कि अब कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर देंगे। जबकि 9.47 फीसदी (328 वोट) पाठकों ने माना कि अब कश्मीर में सुरक्षा बल आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें