गुरुग्राम के भोंडसी स्थित रयान स्कूल के टॉयलेट में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। परिजनों सहित दूसरे छात्रों के अभिभावक भी पुलिस की जांच से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
लोगों की मांग है कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। अभिभावकों की मांग है कि मोटी फीस वसूलने वाले इन प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता होने चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 9697 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 96.9 फीसदी यानि 9396 पाठकों ने माना कि बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता होने चाहिए। जबकि 2.35 फीसदी यानि 228 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 0.75 फीसदी यानि 73 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।