फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: दुनिया में पनप रहे आतंकवाद के लिए रूस और अमेरिका जिम्मेदार हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान में अमेरिकी फौज के प्रमुख का कहना है कि रूस तालिबान का समर्थन करने के साथ ही उन्हें हथियारों की सप्लाई भी करता है। जनरल जॉन निकोल्सन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने रूस द्वारा अस्थिर करने वाली गतिविधि देखी है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि रूसी हथियार अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के पार तालिबान के लिए तस्करी किए जाते हैं। हालांकि वह किस स्थिति में होते हैं यह नहीं कहा जा सकता है।

निकोल्सन ने कहा- हम एक तरह की कहानी सुन रहे हैं जिसमें कहा जा रहा है कि आईएसआईएस लड़ाकों की संख्या तालिबान में बढ़ रही है। इस कहानी के जरिए रूस तालिबान के खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही को तर्कसंगत बताता है और इसके जरिए तालिबान का समर्थन करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूस ने ताजिक सीमा पर आतंकवाद विरोधी एक श्रृंखला आयोजित की थी लेकिन हमने रूस के पैटर्न को पहले देखा हुआ है। वह बहुत मात्रा में हथियार लेकर जाते हैं और वापस जाते समय कुछ छोड़ जाते हैं। जिससे कि सीमा पार उन्हें स्मगल किया जा सके।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या दुनिया में पनप रहे आतंकवाद के लिए रूस और अमेरिका दोनों ही मुल्क जिम्मेदार हैं?' 

सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 2666 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 77.04 फीसदी (2054 वोट) ने माना कि दुनिया में पनप रहे आतंकवाद के लिए रूस और अमेरिका दोनों ही मुल्क जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


जबकि 22.96 फीसदी (612) पाठकों ने माना कि दुनिया में पनप रहे आतंकवाद के लिए रूस और अमेरिका दोनों ही मुल्क जिम्मेदार नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें