दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-राज्यपाल नजीब जंग के बीच छिड़ी बहस फिर तेज हो गई है। इस बार दोनों के बीच टकराव का मुद्दा अफसरों का तबादला बना है। दरअसल, जंग ने दिल्ली सरकार के हेल्थ सेक्रेटरी तरुण सेन और पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी सर्वज्ञ श्रीवास्तव को हटा दिया है। इनकी जगह चंद्राकर भारती को हेल्थ सेक्रेटरी और अश्वनी कुमार को पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।
केजरीवाल के अफसर को हटाने पर पहले से छिड़ी बहस और तेज हो गई है। इसी विषय पर पाठकों की राय जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल पूछा। दिल्ली सरकार के हेल्थ और पीडब्ल्यूडी सेक्रेटरी को हटाने का LG नजीब जंग का फैसला सही है?
पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला- हां, जंग का फैसला सही है, दूसरा- नहीं और तीसरा- कुछ नहीं सह सकते। ऑनलाइन पोल कुल 5,091 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 55.51 फीसद यानी 2,826 पाठकों ने पहले यानी हां वाले विकल्प को चुना। इनका मानना है कि केजरीवाल सरकार के अफसरों को हटाने का फैसला सही है। 41.31 फीसद यानि 2,103 लोगों का यह मानना नहीं और 3.18 फीसद यानी 162 लोगों का मानना है, कुछ कह नहीं सकते।