फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः भारत और चीन के रिश्ते हो रहे हैं खराब

Tue, 04 Jul 2017 08:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
भारत और चीन के बीच सिक्किम बॉर्डर पर छिड़ा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सिक्किम से सटे इलाके में जिस तरह से चीन ने पिछले कुछ समय से माहौल खराब किया है , उसे देखते हुए यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि वह आसानी से मानने वाला नहीं है।
विज्ञापन


चीन के विदेश मंत्रालय ने भारत को कहा है कि भारत और चीन के बीच सिक्किम सीमा बिल्कुल स्पष्ट है और इस पर भारत की कार्रवाई विश्वासघाती है। चीन ने रक्षा मंत्री अरुण जेटली के बयान पर कहा कि भारत की तरह ही चीन के हालात भी 1962 से अलग हैं।

मालूम हो कि भारत को 1962 के युद्ध का सबक याद रखने को लेकर चीन द्वारा दी गई नसीहत पर करारा जवाब देते हुए कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि 1962 और 2017 यानी आज के हालात में बहुत बड़ा फर्क है।
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि चीन की ओर से की जा रही हरकतें, दोनों देशों के बीच के रिश्ते को खराब करेंगी?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 15,399 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 89.16 फीसदी यानि 13,730 पाठकों ने माना कि चीन की हरकत से भारत और चीन के बीच रिश्ते खराब होंगे। जबकि 7.88 फीसदी यानि 1,213 पाठकों ने उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 2.96 फीसदी यानि 456 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें