फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: SC/ST एक्ट को मजबूत करने का सरकार का दावा सही नहीं

Mon, 09 Apr 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने विपक्ष पर बाबा भीमराव आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'हमारी पार्टी एससी/एसटी एक्ट को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्घ है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसका विरोध कर रहे हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा 'कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी हिंसा के जरिए देश की शांति में भंग डालना चाहती है।' वहीं केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि 'कांशी राम जी ने कभी हिंसा में विश्वास नहीं रखा। लेकिन मायावती इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं।'

बता दें कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के 20 मार्च के फैसले पर दलित संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं। दलितों ने फैसले के विरोध में 2 अप्रैल को देशव्यापी बंद का आयोजन किया गया था। इस दौरान हुई हिंसा में दर्जनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप भी SC/ST एक्ट को मजबूत करने के सरकार के दावे से सहमत हैं?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 3599 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 45.12 फीसदी (1624 वोट) पाठकों ने माना कि वह SC/ST एक्ट को मजबूत करने के सरकार के दावे से सहमत हैं। जबकि 54.88 फीसदी (1975) पाठकों ने माना कि वह SC/ST एक्ट को मजबूत करने के सरकार के दावे से सहमत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें