फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: मनमोहन पर रेनकोट तंज, पीएम पद का अपमान नहीं

Fri, 10 Feb 2017 05:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेता मनमोहन सिंह पर विवादित बयान एक राजनीतिक तूल बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस बयान पर कांग्रेस की ओर से कड़ा विरोध किया जा रहा है। हालांकि, पीएम मोदी के इस बयान को उनके कैबिनेट मंत्री सही ठहरा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बचाव करते हुए कहा कि गांधी परिवार का कांग्रेस के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों ने अपमान किया है जिनमें लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, आईके गुजराल, नरसिम्हा राव, चंद्रशेखर जैसे पीएम शामिल हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा था कि उनके कार्यकाल में कई सारे घोटाले और गड़बड़िया हुई लेकिन, उनकी छवि पर कभी कोई दाग नहीं लगा, बाथरूम में  रेनकोट पहनकर नहाना तो कोई उनसे सीखे।  अब पीएम मोदी के बयान के बाद गरिमा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी सवाल को अमर उजाला ने अपने पोल में भी पूछा। पोल सवाल है कि मनमोहन रेनकोट में नहाते थे' कहकर मोदी ने क्या पीएम की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया?

पोल में कुल 12,154 फीसदी पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 58.37 फीसदी (7,094) पाठकों के मुताबिक मोदी ने बयान देकर पीएम की गरिमा से कोई खिलवाड़ नहीं किया है। 40.15 फीसदी (4,880) पाठकों की नजर में मोदी को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था। वहीं 1.48 फीसदी (180) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें