फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: जनता की राय- 2019 के चुनाव बैलेट से हों

Sun, 03 Dec 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
amarujala poll
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने निकाय चुनाव परिणामों के बाद बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि बीजेपी ईमानदार है तो 2019 के चुनाव बैलट पेपर से कराये। मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया वरना बसपा के कई और मेयर जीत हासिल करते।
विज्ञापन


पढ़ें: चाबहार बंदरगाह खुलने से बढ़ी भारत की ताकत, चीन और पाक के लिए बड़ी चुनौती

मायावती शनिवार सुबह बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी का लोकतंत्र में भरोसा है तो उसे 2019 के चुनाव में ईवीएम को हटाकर बैलट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। मैं दावा कर सकती हूं कि बैलट पेपर का इस्तेमाल किया गया तो बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या 2019 के चुनाव BJP को बैलेट से कराने चाहिए? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 11733 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया।  50.99 फीसदी (5983 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी ने शहजाद के बहाने राहुल को घेरा, पूनावला ने कहा-थैंक्स

यानि ये लोग मानते हैं कि 2019 के चुनाव BJP को बैलेट से कराने चाहिए। जबकि 47.23 फीसदी पाठकों (5542 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि 2019 के चुनाव BJP को बैलेट से नहीं कराने चाहिए। वहीं 1.77 फीसदी (208 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें