हाल ही में खबर आई कि फेसबुक के करीब 60 करोड़ यूजर्स के अकाउंट के पासवर्ड में सेंध लग गई है और इन पासवर्ड की जानकारी फेसबुक के कर्मचारियों को हो गई है। रिपोर्ट में दावा गया कि फेसबुक ने 20 से 60 करोड़ यूजर्स के अकाउंट का पासवर्ड प्लेन टेक्स्ट फॉर्मेट में सेव करके रखा था, जबकि इसे इन्क्रिप्ट करके रखा जाना चाहिए था, हालांकि इस बात की अभी कोई खबर नहीं है कि फेसबुक के इन यूजर्स के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'पासवर्ड सुरक्षा में सेंध के बाद क्या आप फेसबुक का इस्तेमाल कम करेंगे?'
पोल के जवाब में 69.61 फीसदी पाठकों ने माना कि पासवर्ड सुरक्षा में सेंध के बाद फेसबुक का इस्तेमाल कम करेंगे, जबकि 30.39 फीसदी पाठकों ने कहा कि पासवर्ड सुरक्षा में सेंध के बावजूद फेसबुक का इस्तेमाल करना कम नहीं करेंगे।