फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः राजनीति से प्रेरित है मोदी का दशहरा कार्यक्रम

Tue, 11 Oct 2016 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ऐशबाग की मशहूर रामलीला में मौजूद रहने के लिए मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। यूं तो पीएम का यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक ही है लेकिन विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश की राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी के यूं अचानक आने के राजनीतिक निहितार्थ भी खूब निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा इस विषय पर करवाए गए पोल में भी सामने आया कि दशहरा पर मोदी का यह लखनऊ दौरा राजनीति से ही प्रेरित है। आइए आपको बताते हैं पोल में क्या रही जनता की राय। दशहरा पर लखनऊ में पीएम मोदी का कार्यक्रम राजनीति से प्रेरित है? शीर्षक से करवाए गए पोल में कुल 7036 लोगों ने भाग लिया।

इनमें से 68.8 फीसदी यानि कुल 4841 वोटरों ने हां में जवाब दिया। यानि उनका मानना था कि मोदी का यह कार्यक्रम राजनीतिक ही है सांस्कृतिक नहीं। वहीं इसके विरोध में यानि ना के रूप में जवाब देने वाले कुल 29.24 फीसदी लोग रहे। मतलब 2057 लोगों ने मोदी के पक्ष में वोट दिया। वहीं मात्र 1.96 फीसदी लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने कह नहीं सकते पर अपना मत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें