फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: जनता की नजर में ट्रेन में सफर करना अब सुरक्षित नहीं

Mon, 23 Jan 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की लाइफ लाइन कही जाने वाली भारतीय रेल को लेकर यात्रियों में खासा रोष पैदा हो रहा है। वजह, इसके लगातार होते हादसे हैं। यात्री रेल में अब खुद को पूरी तरह महफूज नहीं समझते हैं। यह बात अमर उजाला द्वारा कराए गए ऑनलाइन पोल में सामने आई है।
विज्ञापन


बीते दिनों कानपुर के पास पुखरायां रेल हादसा, जिसमें करीब 150 जाने चली गईं और अब उड़ीसा में हुए रेल हादसे में कई लोगों की जाने गईं, कई घायल हुए। इसलिए भारतीय रेल के सफर पर सवाल लाजमी है। अमर उजाला ने इसी बाबत पाठकों की राय लेनी चाहिए। पोल में सवाल किया गया कि क्या बढ़ते हादसों के बीच ट्रेन का सफर सुरक्षित रह गया है? 

सबसे ज्यादा 78.48 फीसदी (5,387) पाठकों ने कहा कि ट्रेन में सफर करना सुरक्षित नहीं है। 15.79 फीसदी (1,084) पाठकों ने कहा कि ट्रेन में सफर करना अभी भी सुरक्षित है। वहीं 5.73 फीसदी (393) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 6,864 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें