पाकिस्तान की सरजमीं से लगातार फैलता आतंकवाद और आतंकी संगठन भारत समेत अन्य देशों के लिए भी परेशानी का सबब बन रहे हैं। हाल में ही जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ आतंकी हमला हो या ओसामा बिन लादेन की पनाहगाह एबटाबाद का मामला, पाकिस्तान की जमीन आतंकियों के लिए स्वर्ग है इससे इनकार नहीं किया जा सकता। इन घटनाओं को लेकर मांग उठती रही है कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाए।
अमर उजाला ने अपने पाठकों से इसी मुद्दे पर सवाल पूछा था कि क्या पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कर दिया जाना चाहिए? जवाब में कुल 5396 वोट पड़े। सवाल के जवाब में 92.42 फीसद पाठकों ने एक मत से कहा कि पाक को आतंकी देश घोषित कर दिया जाना चाहिए। वहीं, 7.58 फीसद लोगों का मानना है कि पाक को आतंकी देश घोषित नहीं किया जाना चाहिए।