फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी से विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट नहीं होगा

Thu, 14 Jun 2018 07:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। राहुल ने इस पार्टी का आयोजन दिल्ली के ताज होटल में किया। जहां धार्मिक और सियासी जमावड़े के साथ ही विपक्ष के नेताओं ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन


राहुल की इफ्तारी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल और पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि राहुल ने इस पार्टी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नहीं बुलाया। जबकि सपा का कोई भी नेता राहुल की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचा है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।  एक ओर राहुल भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोल रहे हैं वहीं बढ़ती महंगाई से उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर चौतरफा हमला बोला है।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या राहुल गांधी द्वारा आयोजित की जा रही इफ्तार पार्टी से विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट हो सकेगा?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 3306 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 37.93 फीसदी (1254 वोट) पाठकों ने माना कि राहुल गांधी द्वारा आयोजित की जा रही इफ्तार पार्टी से विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट हो सकेगा। जबकि 62.07 फीसदी (2052) पाठकों ने माना कि राहुल गांधी द्वारा आयोजित की जा रही इफ्तार पार्टी से विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें