फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 43 फीसदी ने माना जानबूझ कर लीक कराई जाती हैं फिल्में

Fri, 08 Jul 2016 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले 'उड़ता पंजाब', फिर सुल्तान के बाद अब चर्चा है कि आने वाली फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म भी रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि आखिर रिलीज से पहले ही कैसे ये फिल्में लीक हो जाती हैं?
विज्ञापन


इसी सवाल का जवाब तलाशने और लगातार फिल्मों के लीक होने की खबरों को लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने जनता से इस पर राय मांगी।

अमर उजाला डॉट कॉम ने जनता से एक सवाल पूछा कि आखिर फिल्मों के लीक होने के पीछे की असली वजह क्या है?

इस सवाल के तीन विकल्प भी जनता के समक्ष रखे गए। लोगों ने इस पोल में जमकर हिस्सा लिया। उनके जवाब से जो बड़ी बात सामने आई वह यही थी कि जानबूझ कर ये फिल्में लीक कराई जाती हैं। आगे आपको बताते हैं कि आखिर ये राय कितनी फीसदी जनता की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्मों के लीक पर क्या रहा जनता का जवाब?

अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल के जरिए सवाल किया कि आखिर फिल्मों के लीक होने के पीछे की असली वजह क्या है? इसके लिए तीन विकल्प दिए गए। (1.) जानबूझ कर लीक कराई जाती हैं फिल्में, (2.) हैकर्स से बचना मुश्किल है, (3.) लीक होने से चर्चा में आ जाती है फिल्म

जनता के फैसले पर गौर करें तो उन्होंने पहले विकल्प को सबसे ज्यादा वोट किए। 636 वोटों के साथ करीब 43 फीसदी से ज्यादा लोगों ने माना कि जानबूझ कर ये फिल्में लीक कराई जाती हैं। इसके बाद जनता ने तीसरे विकल्प को चुना। यानी करीब 38 फीसदी लोगों ने माना कि लीक होने से फिल्में चर्चा में आ जाती हैं। इस विकल्प को 562 वोट मिले। वहीं सवाल के दूसरे विकल्प को 268 वोट मिले। यानी हैकर्स से बचना मुश्किल है, इस विकल्प को करीब 18 फीसदी से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। इस पोल में कुल 1,466 लोगों ने वोट किया।

बता दें कि फिल्मों के लीक को लेकर चर्चा तब शुरू हुई जब सलमान खान की फिल्म सुल्तान के रिलीज होने से पहले ही इसके ऑनलाइन लीक होने की खबर आई। हालांकि निर्माताओं को इससे कोई बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ा क्योंकि फिल्म सिनेमाघरों में जबरदस्त झंडे गाड़ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें