फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने से दिल्ली में प्रदूषण होगा कम

Fri, 10 Nov 2017 08:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
द‌िल्ली में सोमवार 13 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक के ल‌िए ऑड-ईवन फॉर्मूला एक बार फिर लागू ‌करने का ऐलान कर द‌िया गया है। यह नियम सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन


सीएनजी वाहन, टैक्सी, 2 पहिया वाहन, एंबूलेंस, पुलिस वैन, इमरजेंसी गाड़ियां, महिला कार ड्राइवर जिसके साथ 12 साल तक का बच्चा हो, हायब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को छूट मिलेगी। सीएनजी स्टिकर आईजीएल के 22 सीएनजी स्टेशन पर उपलब्ध होंगे।

गौरतलब है ‌क‌ि आज द‌िल्ली हाईकोर्ट और एनजीटी ने केजरीवाल सरकार समेत दिल्ली-एनसीआर से लगे हुए राज्यों को भी प्रदूषण के बढ़ते स्तर के लिए कड़ी फटकार लगाई है। ज‌िसके बाद सरकार दिल्ली में यह स्कीम लागू की है।
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने से दिल्ली का प्रदूषण नियंत्रित किया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 10339 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 50.32 फीसदी (5203 वोट) पाठकों ने माना कि इस स्कीम से प्रदूषण नियंत्रित होगा। जबकि 43.28 फीसदी पाठक (4475 वोट) लोगों का कहना है कि  इससे प्रदूषण नियंत्रित नहीं होगा। वहीं,  6.39 फीसदी (661 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें