फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत चीन के OBOR प्रोजेक्ट का जवाब कर सकते हैं तैयार

Tue, 20 Feb 2018 08:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
चीन के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट वन बेल्ट वन रोड (OBOR) को टक्कर देने के लिए अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रलिया और जापान मिलकर 'संयुक्त क्षेत्र बुनियादी ढांचा योजना' पर विचार कर रही है। ऑस्ट्रेलियन फाइनेंशियल रिव्यू की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार देशों के इस 'विकल्प' से ओबीओआर के जरिए अपना दबदबा बढ़ाने की फिराक में चीन को करारा झटका लग सकता है।
विज्ञापन


एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल की अमेरिकी दौरे के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इस पर गंभीर रूप से चर्चा भी हुई है। 

हालांकि यह बातचीत कितनी उपयोगी और कारगार साबित होगी फिलहाल यह साफ नहीं सका है। बता दें कि हाल ही में भारत की आपत्ति के बावजूद चीन ने पाकिस्तान के साथ ही भारत के विश्वस्त सहयोगी अफगानिस्तान को ओबीओआर से जोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जबकि भारत शुरू से ही ओबीओआर को अपनी संप्रभुता के लिए खतरा बताते हुए इसका विरोध करता रहा है। जबकि चीन भारत के विरोध को दरकिनार कर लगातार उसके पडोसियों को इस योजना से जोड़ता जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो चीन ओबीओआर के बहाने एक तरह से भारत के चारों ओर अपना जाल फैलाता जा रहा है। जिसका नुकसान भविष्य में भारत को उठाना पड़ सकता है।
 
चीन की इस मंशा को भारत भी अच्छी तरह समझता है इसीलिए वह खुलकर चीन की इस योजना का विरोध करता रहा है। भारत का यही विरोध चीनी मीडिया को रास नहीं आता और वो इस पर निशाना साधती रहती है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया, भारत के साथ मिलकर चीन के OBOR प्रोजेक्ट का जवाब तैयार कर सकते हैं?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुल 2841 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 83.98 फीसदी (2386 वोट) ने माना कि अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया, भारत के साथ मिलकर चीन के OBOR प्रोजेक्ट का जवाब तैयार कर सकते हैं। जबकि 16.02 फीसदी (455) पाठकों ने माना कि अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया, भारत के साथ मिलकर चीन के OBOR प्रोजेक्ट का जवाब तैयार नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें