फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: नोटबंदी से भाजपा को यूपी चुनाव में होगा फायदा

Wed, 21 Dec 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ नोटबंदी बाद विपक्ष लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधे हुए है। लेकिन नोटबंदी के बीच चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली। इस चुनाव में भाजपा से ने 26 में से 21 सीटें हासिल कर ली। वहीं चुनावी मैदान में लगातार संघर्ष कर रही कांग्रेस ने इस चुनाव में भी नाकामयाबी हासिल की। शुरुआती नतीजों में भाजपा को बढ़त मिल रही थी। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद कांगेस ने वापसी जरूर की लेकिन 4 सीटों पर ही बढ़त बना सकी।
विज्ञापन


नोटबंदी की वजह से कैश की किल्लत लगातार बनी हुई है और एक ओर माना जा रहा था कि जनता, मोदी सरकार से नाराज है। इतना ही नहीं इस वजह से मोदी सरकार को चुनावी दंगल में मुंह की खानी पड़ सकती है। लेकिन, चंड़ीगढ़ नगर निगम के चुनाव ने कहानी कही और ही मोड़ दी है। अब यूपी चुनाव में नोटबंदी से भाजपा को फायदा होगा या नहीं ऐसी अटकले सामने आने लगी हैं।

इसी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑन लाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछा,'क्या बीजेपी को यूपी चुनाव में भी नोटबंदी का फायदा मिलेगा?' पोल में कुल 15,081 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 56.91 फीसदी यानि 8,583 पाठकों ने माना कि नोटबंदी की वजह से भाजपा को यूपी चुनाव में फायदा होगा। 41.29 फीसदी यानि 6,227 पाठकों ने माना कि नोटबंदी यूपी चुनाव में मोदी सरकार के गले की फांस बन जाएगी। वहीं 1.8 फीसदी यानि 271 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें