फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: ट्रेनों में मांसाहारी भोजन नहीं परोसा जाना चाहिए

Tue, 22 May 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने तय किया है कि एक दिन आपको नॉनवेज खाने को नहीं मिलेगा। गांधी जयंती के साथ देश में स्वच्छता दिवस भी मनाया जाता है। ऐसे में रेलवे को एक प्रस्ताव की मंजूरी मिलती है तो 2 अक्टूबर को शाकाहार दिवस के रूप में मनाया जा सकेगा। 
विज्ञापन


रेलवे द्वारा बनाए गए एक प्रारूप में रेलवे बोर्ड ने एक प्रस्ताव पेश किया है। जिसमें 2 अक्टूबर 2018, 2019 और 2020 को रेलवे मांसाहार भोजन नहीं परोसेगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2020 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को विशेष बनाने की योजना बनाई है। रेलवे गांधीजी से जुड़़े कई स्टेशनों के लिए स्वच्छता एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। 

इसके अलावा 12 मार्च को डांडी मार्च के उपलक्ष्य साबरमती से एक खास नमक रेल चलाने की योजना बनाई है। इसके टिकट को महात्मा गांधी की वॉटरमार्क तस्वीर के साथ जारी करने की प्लानिंग है। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती समारोह खास बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महीने की शुरूआत में ही राष्ट्रीय समिति की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी। 
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि क्या आप दो अक्टूबर को ट्रेनों में मांसाहारी भोजन न देने के रेलवे से फैसले से आप सहमत हैं? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुल 3955 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 71.17 फीसदी (2840 वोट) पाठकों ने माना कि दो अक्टूबर को ट्रेनों में मांसाहारी भोजन न देने का फैसला सही है। जबकि 28.19 फीसदी (1115) पाठकों ने माना कि यह रेलवे का यह फैसला ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें