फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: चुनाव से पहले नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को नहीं लाया जा सकेगा भारत 

Sun, 10 Mar 2019 08:21 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपये का चूना लगाकर विदेश भागने वाले हीरा कारोबारी और उसके मामा मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार को नीरव मोदी की लंदन में मौजूदगी के सबूत मिल गए हैं। इसके बाद से ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) इंटरपोल और ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ संपर्क में है। एजेंसी का कहना है कि भगोड़े की तुरंत गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस पर कार्रवाई की जाए। नीरव के खिलाफ जुलाई में रेड कॉर्नर नोटिस, इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही पिछले साल ब्रिटेन को उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भेजा गया है। उसपर पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को चुनाव से पहले भारत लाया जा सकेगा?' 

पोल के जवाब में 67.97 फीसदी (2600 वोट) पाठकों ने माना कि लोकसभा चुनाव से पहले नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भारत नहीं लाया जा सकेगा, जबकि 32.03 फीसदी (1225 वोट) पाठकों ने ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भारत लाया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें