फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, ग़रीबी और भ्रष्टाचार बनेगा चुनावी मुद्दा

Mon, 29 Oct 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का प्रयास करेगी। भाजपा प्रदेश में 2003 से ही सत्ता पर काबिज है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण में प्रदेश में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 11 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, ग़रीबी और भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा बनेगा?'

पोल के जवाब में  74.65 फीसदी पाठकों ने माना कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में नक्सलवाद, ग़रीबी और भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा बनेगा, जबकि 25.35 फीसदी पाठकों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, ग़रीबी और भ्रष्टाचार चुनावी मुद्दा नहीं बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें