फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 83 फीसदी शहीदों को याद करते हुए मनाते हैं आजादी का दिन

Tue, 16 Aug 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कहीं लाइटिंग शो तो कहीं जुलूस, कहीं संगीतमय अंदाज तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम। रंग-ढंग भले ही अलग-अलग रहे हों, लेकिन सभी का मकसद इस पावन पर्व को खास बनाना ही था। हालांकि, जिस तरह से समाज बदल रहा उस हिसाब से स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर सोच भी बदली है। अमर उजाला ने अपने पाठकों से सवाल किया था, 'आप आजादी के दिन को किस तरह से मनाते हैं?' इसके जवाब में करीब 3,851 लोगों ने राय दी। 
विज्ञापन


सर्वाधिक 82.73 फीसदी लोगों ने माना कि वह शहीदों को याद करते हुए इस दिन को मनाते हैं। वहीं, 10.05 फीसदी लोगों का मानना है कि वे आजादी के दिन को छुट्टी मानकर एंज्वॉय करते हैं। 7.22 फीसदी लोगों की राय है कि वे आजादी के दिन को भी बाकी छुट्टियों की तरह मनाते हैं। 

आजादी के दिन का जश्न मनाने को लेकर भी अब लोगों के मत बदल रहे हैं। कई लोग इस दिन को जश्न मनाने के मौके के बजाय आत्मचिंतन और मूल्यांकन के मौके के तौर पर देखते हैं। ऐसे लोग मानते हैं कि आजादी के 69 साल के बाद भी देश में गरीबी और अशिक्षा जैसी चुनौतियों में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। वहीं कुछ लोग राजनीतिक उदासीनता के कारण अब इस दिन को केवल सामान्य छुट्टी के दिन के तौर पर लेने लगे हैं। हालांकि अभी भी सर्वाधिक लोग इसे शहीदों को याद करने के दिन के तौर पर ही मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें