फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 'मोदीकेयर' से नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा और सुविधा नहीं मिलेगी

Sat, 03 Feb 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम मानी जा रही केंद्र सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना (आयुष्मान भारत) जिसके तहत गरीब और कमजोर परिवारों को हर साल पांच लाख रुपये का बीमा मिलेगा जल्द ही लॉन्च होगी।

विज्ञापन


इसमें देश की करीब 1.30 अरब आबादी में करीब 40 प्रतिशत के लिए बड़े स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का ऐलान किया गया है। इस योजना को दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी योजना बताया जा रहा है।  

गुरुवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2018-19 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि यह योजना आम आदमी के स्वास्थ्य सुधार के लिए बड़ी राहत देने वाली है। 
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या मोदी केयर योजना से देश के नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य और सुविधा मिलने लगेगी?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कुल 4799 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 48.22 फीसदी (2314 वोट) ने माना कि मोदी केयर से नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा और सुविधा मिलेगी। जबकि 51.78 फीसदी पाठकों (2485 वोट) पाठकों ने माना कि इससे नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा और सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें