फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: बार-बार नोट बदलने वालों के हाथ पर स्याही का फैसला सही

Wed, 16 Nov 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर पैसे निकालने और नोट बदलने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। इसी के चलते मची अफरातफरी को काबू करने के लिए केंद्र ने बड़ा फैसला लिया है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने प्रेस कान्फ्रेंस की और बोले कि कुछ लोग लगातार लाइन में लगे हुए हैं और इस वजह से नए लोगों को नोट बदलने में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने इस पर गंभीरता से विचार करते हुए फैसला लिया है कि जो कोई भी नोट बदलवाने पहुंचेगा उसके हाथों पर एक विशेष स्याही लगाई जाएगी। जिससे वह दोबारा नोट बदलवाने में सक्षम नहीं होगा। सरकार के इस फैसले पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल किया। पोल का सवाल था कि 'बार-बार नोट बदलने वालों के हाथ पर स्याही लगाने का फैसला सही है?'

पोल में कुल 14,052 पाठकों ने हिस्सा लिया। सवाल के जवाब में सबसे अधिक 79.91 फीसदी यानी 11,229 पाठकों ने मोदी सरकार के स्याही लगाने के फैसले को सही ठहराया। वहीं 18.45 फीसदी यानी 2,592 पाठकों ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। 1.64 फीसदी यानी 231 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें