फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: आतंकी मन्नान वानी की मौत पर महबूबा मुफ्ती का दुख जताना सही नहीं

Fri, 12 Oct 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित हंदवाड़ा इलाके में गुरुवार को एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आंतकी मन्नान वानी को मार गिराया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने अफसोस जताते हुए कहा था कि यह हमारा नुकसान है क्योंकि हम रोजाना पढे़ लिखे युवाओं को खो रहे हैं। अब समय आ गया है कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियां धरातल पर हालात को समझें। साथ ही इस खूनी खेल को बंद करने का हल बातचीत के जरिये ढूंढें। इस बातचीत में पाकिस्तान समेत सभी पक्षकार को शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आतंकी मन्नान वानी की मौत पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का दुख जताना सही था?'

पोल के जवाब में हमें कुल 4,224 वोट मिले। इनमें 87.78 फीसदी (3,708 वोट) पाठकों ने माना कि आतंकी मन्नान वानी की मौत पर महबूबा मुफ्ती का दुख जताना सही नहीं था, जबकि 12.22 फीसदी (516 वोट) पाठकों ने आतंकी मन्नान वानी की मौत पर महबूबा मुफ्ती के दुख जताने को जायज ठहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें