फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल: आतंकवाद की तरह ही नक्सलवाद से निपटने के लिए भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत 

Wed, 10 Apr 2019 08:30 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आए दिन घट रही नक्सली घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाये जाने की जरूरत महसूस की जाने लगी है। इस 'आतंरिक आतंकवाद' को खत्म करने के लिए सरकार को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिये। बता दें कि मंगलवार (9 अप्रैल) को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले बड़ी वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने भाजपा के काफिले पर विस्फोट किया। इस हमले में भाजपा विधायक और उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 4 जवान भी शहीद हो गए थे। 

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आतंकवाद की तरह ही नक्सलवाद से निपटने के लिए भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है?'

पोल के जवाब में हमें कुल 5,019 वोट मिले। इनमें 88.52 फीसदी (4,443 वोट) पाठकों ने माना कि आतंकवाद की तरह ही नक्सलवाद से निपटने के लिए भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है। जबकि 11.48 फीसदी (576 वोट) पाठकों ने कहा कि आतंकवाद की तरह ही नक्सलवाद से निपटने के लिए भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें