तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के बाद कमल हासन के भी राजनीति में एंट्री करने की खबरें आ रही है। वो पिछले काफी समय से तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी में चल रहे विवादों के बीच खुद दोनों ही धड़ों से भिड़ते रहे हैं। उन्होंने राजनीति से जुड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
पढ़ेंः- पॉलिटिक्स में एंट्री करेंगे कमल हासन, केरल के सीएम से की मुलाकात
कमल हासन ने राजनीति से जुड़ने को लेकर केरल के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने केरल के सीएम से इस बारे में बातचीत की है। और मैं आगे और भी राजनीतिज्ञों से मिलता रहूंगा। उसके बाद ही फैसला लूंगा।
हालांकि, कमल हासन ने साफ कर दिया है कि किसी राइट विंगर पार्टी से हाथ नहीं मिलाने वाले। उन्होंने कहा कि मैं 40 सालों से सिनेमा से जुड़ा हुआ हूं। मेरे काम में मेरी राजनीतिक सोच की झलक मिलती है। ये तो पक्का है कि मेरी राजनीति का रंग भगवा से अलग है।
पढ़ेंः- तमिल संस्कृति का किया था अपमान, कमल हासन पर मानहानि का केस दर्ज
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि फिल्मों की तरह राजनीति में भी कमल हासन अपना परचम लहराएंगे?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 6,146 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में केवल 36.59 फीसदी यानि 2,249 पाठकों ने माना कि कमल हासन राजनीति में अपना परचम लहराएंगे। जबकि 54.91 फीसदी यानि 3,375 पाठक का मानना है कि फिल्मों की तरह कमल हासन राजनीति में अपना परचम नहीं लहरा पाएंगे। वहीं, 8.49 फीसदी यानि 522 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।