एक्टर कमल हासन के इन दिनों राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। हासन खुद कह चुके हैं कि उनकी तरफ से राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार किया जा रहा है। अब एक निजी मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कमल हासन ने कहा है कि अगर वह राजनीति में आए और किसी संवैधानिक पद पर रहे तो एक्टिंग छोड़ देंगे।
हासन ने साफ किया कि सिनेमा को जब भी उनकी जरूरत होगी वह सेवा देने के लिए तैयार होंगे लेकिन जितनी तत्परता अभी है वह नहीं रहेगी।
इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने पोल में अपने पाठकों से सवाल किया कि क्या कमल हासन बीजेपी को दामन थामेंगे? पोल में कुल 8593 पाठकों ने हिस्सा लिया।
कुल 64.39 फीसदी (5533 वोट) पाठकों का कहना है कि कमल हासन बीजेपी का दामन थामेंगे। वहीं 26.64 फीसदी (2289 वोट) पाठकों ने कमल हासन के बीजेपी के साथ जाने की संभावनाओं ने इनकार किया है। जबकि 8.97 फीसदी (771 वोट) पाठकों ने कोई राय व्यक्त नहीं की।