बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने टीचर्स डे के मौके पर पोती अराध्या और नातिन नव्या के नाम खुला ख्ात लिखा। अमिताभ ने इस पत्र में बताया कि लड़की होने के नाते उन्हें किन-किन बातों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने लिखा कि आप को निर्देश दिए जाएंगे कि क्या पहनना है, कैसे बर्ताव करना है? आप कहां जा सकते हो? कहां नहीं? मगर आप को इन चीजों को तव्वजो नहीं देनी है। किसी को आप यह मौका मत देना कि वे आपके स्कर्ट की लंबाई से आप के चरित्र का आंकलन करें। इसी विषय पर पाठकों की राय जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने सवाल पूछा कि क्या ''लड़कियों के स्कर्ट पहनने को उनके चरित्र से जोड़ना सही है?''
पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला- हां, लड़कियों के स्कर्ट पहनने से उनका चरित्र जोड़ना सही है, दूसरा- नहीं और तीसरा- कुछ नहीं सह सकते। ऑनलाइन पोल में कुल 5,075 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 62.46 फीसद यानी 2,478 पाठकों ने दूसरे यानी न वाले विकल्प को चुना। इनका मानना है कि लड़कियों के चरित्र को स्कर्ट के साइज से जोड़ना गलत है। 34.25 फीसद यानी 1,738 लोगों का यह मानना हां और 3.29 फीसद यानी 167 लोगों का मानना है, कुछ कह नहीं सकते।