फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अपनी मांगों के लिए भारत बंद करना सही नहीं

Thu, 06 Sep 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ सवर्ण संगठनों के बृहस्पतिवार को बुलाए बंद का मिलाजुला असर दिखा। बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में दुकानें, स्कूल-कॉलेज और पेट्रोल पंप बंद रहे। साथ ही इन राज्यों में कई स्थानों पर हाईवे पर जाम लगाया गया और ट्रेनें रोकी गईं और हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी हुईं। 

विज्ञापन


हालांकि अन्य राज्यों में बंद खास प्रभावी नहीं रहा। बिहार के पटना में प्रदर्शनकारियों ने राजेंद्र नगर टर्मिनल पर धावा बोला जिससे 30 मिनट तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। ऐसे ही स्थिति राजगीर में भी दिखी। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अपनी मांगों के लिए भारत बंद करना सही है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 5951 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 47.47 फीसदी (2825 वोट) पाठकों ने माना कि अपनी मांगों के लिए भारत बंद करना सही है। जबकि 52.53 फीसदी (3126 वोट) पाठकों ने माना कि अपनी मांगों के लिए भारत बंद करना सही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें