फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: GST से वापस नहीं आएगा इंस्पेक्टर राज

Sat, 01 Jul 2017 07:13 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
एक देश... एक टैक्स... एक बाजार का सपना पूरा हुआ। शुक्रवार की रात 12 बजते ही पूरा देश 70 साल से चली आ रही टैक्स प्रणाली से मुक्त होकर जीएसटी युग में पहुंच गया। संसद का सेंट्रल हॉल इस क्रांतिकारी बदलाव का गवाह बना और शुक्रवार आधी रात के बाद तक कार्यक्रमों से गुलजार रहा। सरकार जहां जीएसटी को परिवर्तनकारी मान रही है, वहीं विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आधी रात से लागू होने वाला जीएसटी खतरनाक इंस्पेक्टर राज को वापस लाएगा। जीएसटी के नियम छोटे व्यापारियों और व्यवसायों का जबरदस्त उत्पीड़न करेंगे। 15 अगस्त 1947 की आधी रात को भारत ने एक झटके में आजादी हासिल की थी लेकिन 30 जून 2017 की आधी रात को स्वतंत्रता और लोकतंत्र गंभीर खतरे का सामना करेंगे। 

इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'GST से वापस आएगा इंस्पेक्टर राज। क्या आप ममता बनर्जी के इस बयान से सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 15, 978 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 61.13 फीसदी यानि 9767 पाठकों ने ममता बनर्जी के इस बयान से सहमत नहीं है। उनका मानना है कि जीएसटी से इंस्पेक्टर राज नहीं आएगा। 34.08 फीसदी यानि 5446 पाठकों ने ममता बनर्जी के बयान से सहमत दिखे। वहीं, 4.79 फीसदी यानि 765 फीसदी पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें