फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: भारतीय रेलवे आधुनिकता, सुरक्षा और विकास से है कोसों दूर

Sun, 21 Oct 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन

दशहरे के दिन अमृतसर में हुए हृदय विदारक रेल हादसे की सूचना ने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया। इस घटना में मरने वालों की 60 से अधिक है। इसके बाद भी कोई इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ले रहा है।  

विज्ञापन


रेलवे का मानना है कि संबंधित लोग घटना स्थल से 340 मीटर दूर बने लेवल क्रॉसिंग (फाटक) नंबर सी-27 से रेल पटरियों पर अनाधिकृत रूप से घुसे थे और पटरियों पर खडे़ होकर रावण दहन देख रहे थे। वहां से गुजरती ट्रेन लगातार हार्न बजा रही थी, लेकिन रावण के पुतलों में लगे पटाखों की गूंज में लोगों ने ट्रेन के हार्न को नहीं सुना। इस वजह से यह हादसा हुआ।

इसके साथ ही रेलवे ने यह भी तर्क दिया कि हावड़ा एक्सप्रेस से पहले एक डीएमयू ट्रेन भी वहां से गुजरी थी, इसलिए डीएमयू ट्रेन के लिए लिए बाकायदा फाटक नंबर सी-27 को बंद कर ट्रैफिक रोक दिया गया था। लिहाजा इस फाटक से किसी की भी एंट्री रेलवे की ओर से अवैध थी।
विज्ञापन


इन तमाम बातों को सुनने के बाद अमर उजाला डॉट कॉम ने एक पोल किया, जिसमें लोगों से "क्या भारतीय रेलवे आधुनिकता, सुरक्षा और विकास से अब भी कोसों दूर है?" एक सवाल पूछा गया था। इस पोल में लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। 

इस सवाल पर 3074 वोट आए हैं, जिसपर 85.39 प्रतिशत यानि 2625 वोट "हां" में आया है, वहीं 14.61 प्रतिशत यानि 449 वोट "ना" में आए हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें